
एनशॉर्ट्स
तारिक या शफीकुर, किसके सिर सजेगा बांग्लादेश का ताज? आज होगी वोटिंग, भारत के पड़ोसी मुल्क पर दुनिया की नजर
बांग्लादेश में महीनों की हिंसा, सड़कों पर प्रदर्शन और राजनीतिक उथल-पुथले के बाद आखिरकार अब चुनाव का समय आ गया है. साल 2024 में हुए तख्तापलट और वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत आने के बाद बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी 2026) को चुनाव होने जा रहा है. यह एक ऐसा चुनाव है, जो न केवल उसके लोकतंत्र की ताकत, बल्कि उसकी राष्ट्रीय पहचान की दिशा तय करेगा. इस चुनाव पर भारत, चीन और पाकिस्तान नजर बनाए हुए क्योंकि इससे ही पश्चिम एशिया में राजनीतिक संतुलन को फिर से परिभाषित किया जा सकता है. बांग्लादेश में चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. चुनाव के लिए आधे से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है. अधिकारियों ने कहा है कि इनमें से 90 फीसदी मतदान केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे और राजधानी ढाका में बॉडी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply