‘हिमंता बिस्वा सरमा को गिरफ्तार किया जाए’, असम कांग्रेस ने AI वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
February 12, 2026 | by Parashar


एनशॉर्ट्स
'हिमंता बिस्वा सरमा को गिरफ्तार किया जाए', असम कांग्रेस ने AI वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विवादित AI-जेनरेटेड वीडियो के खिलाफ असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को दिसपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. असम कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि वह एआई-वीडियो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के असम प्रदेश के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया था, जिसमें कथित तौर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर बंदूक ताने हुए दिखाया गया था. हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया है. असम कांग्रेस ने क्या लगाए आरोप? APCC की शिकायत के मुताबिक, इस भड़काऊ वीडियो को शनिवार (7 फरवरी, 2026) को बीजेपी असम प्रदेश के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया था. शिकायत में कहा गया कि वीडियो में दिखाए गए दृश्य उकसाने वाले और स्पष्ट रूप से सांप्रदायिक प्रकृति के थे. इस शिकायत पर कांग्रेस विधायक दिगांता बर्मन और शिबामणि बोरा ने साइन किए हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
RELATED POSTS
View all
