एनशॉर्ट्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
ईरान से जारी जंग के बीच मंगलवार (3 मार्च) को अमेरिका ने कैलिफोर्निया तट पर डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सांता बारबरा के पास बैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे मिनटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई. यूएस स्पेस फोर्स के मुताबिक जीटी 254 के रूप में जाना जाने वाला ये रॉकेट पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में मार्शल द्वीप के पास अपने टारगेट पर जाकर गिरा. फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के मुताबिक, मिसाइल को तत्परता और सटीकता सत्यापित करने के लिए दागा गया था. एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने कहा, "मंगलवार का परीक्षण-प्रक्षेपण नियमित था और कई साल पहले से ही तय था. बता दें कि मिनटमैन III मिसाइल अमेरिका के परमाणु त्रिकोण का एक हिस्सा है. इसमें जमीन, समुद्र और हवा से दुनिया को तबाह करने वाले हथियार को लॉन्च करने की क्षमता है. इसे परमाणु जंग को रोकने के लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।