एनशॉर्ट्स
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं…
अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच एक पाकिस्तानी नागरिक ने बड़ा दावा किया है. उसका कहना है कि उसे ईरानी खुफिया एजेंट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व प्रेजीडेंट जो बाइडेन और यूनाएटेड नेशंस में यूएस एंबेसडर निक्की हेली की हत्या करने की सुपारी दी थी. पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट ने बुधवार (4 मार्च, 2026) को ब्रुकलीन फेडरल कोर्टरूम में खुद को निर्दोष बताते हुए ये दावे किए हैं. द न्यूयॉर्क पोस्ट के रिपोर्ट के अनुसार आसिफ मर्चेंट को अगस्त, 2024 में गिरफ्तार किया गया था. उस पर आरोप है कि उसने इस काम के लिए दो लोगों को 5 हजार डॉलर यानी करीब 4.6 लाख रुपये का ऑफर दिया था. उसको लगा कि ये लोग कॉन्ट्रेक्ट किलर हैं, जबकि वे एफबीआई एजेंट थे. मेरे परिवार को धमकियां मिल रही थीं, आसिफ मर्चेंट ने कहाआसिफ मर्चेंट ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसको यह काम करने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।