एनशॉर्ट्स
फिर कांपी धरती, चीन में आया भूकंप, जानें शिनजियांग में कैसे हैं हालात
चीन के शिनजियांग प्रांत में गुरुवार सुबह तेज झटके महसूस किए गए. चीन भूकंप नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के मुताबिक भूकंप सुबह 5 बजकर 45 मिनट 44 सेकेंड पर आया. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई और केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूकंप का केंद्र 43.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.12 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आ गए. भूकंप की निगरानी बढ़ाने के निर्देशचीनी भूकंप प्रशासन (CEA) ने भूकंप के तुरंत बाद ही लेवल-3 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया. इस प्रोटोकॉल के तहत संबंधित एजेंसियों को संयुक्त समीक्षा करने भूकंप की निगरानी बढ़ाने, संभावित आफ्टरशॉक्स का आकलन करने और सभी अहम सूचनाओं को तेजी से शेयर करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं. शिनजियांग प्रांतीय भूकंप प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और स्थानीय सरकार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।