Sports
सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, संजू सैमसन बैन क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड, खेल पाएंगे आज
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले सोशल मीडिया पर ‘संजू सैमसन बैन’ जमकर ट्रेंड कर रहा है. इस नॉकआउट मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 राउंड में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था. इस जश्न मनाने के तरीके के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) उनपर बैन लगा सकती है, जिससे फैंस काफी परेशान हैं. संजू सैमसन हो सकते हैं बैन?कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार यानी 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयी चौका लगाने के बाद संजू सैमसन ने हेलमेट जमीन पर फेंककर घुटनों के बल बैठकर भगवान का धन्यवाद किया था. इसपर कुछ लोगों का मानना है कि हेलमेट ‘फेंकने’ का ये एक्शन आईसीसी के ‘क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग’ वाले नियम के तहत आ सकता है. फिलहाल, इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।