एनशॉर्ट्स
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में…'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग में अपनी सेना को शानदार रेटिंग दे दी है. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका और उसके दोस्त अब इस लड़ाई में पूरी तरह से आगे निकल चुके हैं. ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि अगर 10 में से रेटिंग पूछो तो मैं 15 देता हूं. युद्ध के मोर्चे हम बेहतरीन साबित हुए: ट्रंप ये बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में टेक कंपनियों के बड़े-बड़े लोगों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा, ‘युद्ध के मोर्चे पर हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, हल्के में कहें तो. किसी ने पूछा कि 10 में से कितना दोगे? मैंने कहा करीब 15.’ ट्रंप ने आगे बोला, ‘हम अब बहुत मजबूत पोजीशन में हैं. उनकी लीडरशिप तेजी से खत्म हो रही है. जो भी लीडर बनने की कोशिश करता है, वो मर जाता है.’ ये बयान तब आया जब ईरान के साथ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।