एनशॉर्ट्स
IND vs ENG T20I: भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मैच में इन गेंदबाजों ने बरपाया है कहर, टॉप पर ये खिलाड़ी
IND vs ENG T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. मुकाबला बड़ा है, दबाव बड़ा है और ऐसे में निगाहें उन गेंदबाजों पर रहेंगी जिन्होंने इस प्रतिद्वंद्विता में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार बल्लेबाजों को परेशान किया है. क्रिस जॉर्डन सबसे ऊपर नाम आता है इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन का. जॉर्डन ने 2017 से 2024 के बीच भारत के खिलाफ 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/27 रहा है. डेथ ओवरों में उनकी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदें भारत के लिए कई बार मुश्किल बनी हैं. उनका अनुभव सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में अहम हो सकता है. हार्दिक पांड्या भारत की तरफ से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 पारियों में 19 विकेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।