एनशॉर्ट्स
कितना खतरनाक है कुवैत के FA-18 हॉर्नेट? F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराने का दावा
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच रविवार को कुवैत के F/A-18 हॉर्नेट ने तीन यूएस F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट मार गिराए. अमेरिका के अधिकारियों ने इसे ईरान संघर्ष से जुड़ी दुश्मनी के बीच साफ तौर पर फ्रेंडली फायर घटना करार दिया है. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की मानें तो एक कुवैती F/A-18 हॉर्नेट ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गलती से मिसाइलें लॉन्च कीं. यह मिसाइलें एयरक्राफ्ट पर जा गिरीं. अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी जेट की ओर तीन मिसाइलें दागी गई थीं. यह बाद में जाकर कुवैत में गिर गईं. इस दौरान करीबन 6 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने इसे फ्रेंडली फायर घटना बताया. साथ ही कहा गया कि एयरक्राफ्ट को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया. यह सभी कुछ ऐसे समय हुआ, जब ईरान और इजरायल में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।