Sports
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा. पिचकारी, गुलाल, मिठाइयों के साथ एक और चीज है जो हर होली पार्टी की जान होती है. जैसे ही स्पीकर पर होली स्पेशल बॉलीवुड के गाने बजते हैं, माहौल खुद-ब-खुद मस्ती से भर जाता है. हिंदी सिनेमा ने सालों में ऐसे कई गाने दिए हैं, जो हर जेनरेशन की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं. इसी बीच आइए जानते हैं होली 2026 के लिए उन खास गानों की लिस्ट, जिनके बिना आपका जश्न अधूरा रहेगा. रंग बरसे ये गाना फिल्म सिलसिला का है, जिसे महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद गाया था. पर्दे पर अमिताभ बच्चन और रेखा की मौजूदगी ने इस गाने को और खास बना दिया. आज भी होली की शुरुआत अक्सर इसी गाने से होती है. बलम पिचकारी ये फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का है, जिसे विशाल डडलानी और शलमली खोलगड़े ने गाया है. स्क्रीन पर रणबीर कपूर और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।