Politics
आयतुल्लाह खामेनेई के छोटे बेटे मोजतबा हुसैनी को ही क्यों मिली सत्ता? IRGC के दबाव ने कैसे बदला उत्तराधिकारी
ईरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद देश के नेतृत्व को लेकर पैदा हुई असमंजस की स्थिति खत्म होती नजर आ रही है. ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान एक्सपर्ट्स की असेंबली ने IRGC के दबाव में अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगले सुप्रीम लीडर के रूप में चुना है. ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का 86 साल की उम्र में निधन हुआ. उन्होंने 1989 से लेकर 36 सालों तक देश की कमान संभाली. उनकी मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के दौरान हुई, जिसकी जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी. बाद में ईरानी शासन की ओर से भी की इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई. ऐसे में खामेनेई के निधन के बाद यह सवाल उठ रहा था कि आखिर उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. कौन चुनता है सुप्रीम लीडर? ईरानी संविधान के मुताबिक नए सुप्रीम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।