Politics
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ…', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ईरान के साथ उसकी 900 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा लगती है. इस मुद्दे पर मंगलवार (3 मार्च 2026) को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया और इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इजरायल पाकिस्तान को अपनी कठपुतली बनाना चाहता है और इस योजना में भारत भी शामिल है. पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचेगा इजरायल ख्वाजा आसिफ का कहना है कि अगर इस संघर्ष में इजरायल को बढ़त मिलती है, तो वह अफगानिस्तान, भारत और ईरान को साथ लेकर पाकिस्तान के खिलाफ एक गुट बना सकता है. इससे पाकिस्तान चारों ओर से दुश्मनों से घिर जाएगा और उसकी सुरक्षा कमजोर हो जाएगी. पाकिस्तान पहले से ही अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों का सामना कर रहा है, जिसे मंत्री ने ओपन वॉर करार कर दिया है. इसके अलावा मई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।