Sports
IPL 2026 में चिन्नास्वामी के मैदान पर कोहली की वापसी तय, लेकिन RCB ने लिया ये बड़ा फैसला
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने ज्यादातर घरेलू मुकाबले फिर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलती हुई नजर आएगी. फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि टीम पांच होम मैच बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे. पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के कारण इस मैदान पर मैचों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. उस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से इस मैदान पर कोई बड़ा घरेलू टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और महाराजा ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट भी यहां नहीं खेले गए. ऐसे में सवाल था कि क्या IPL 2026 में RCB अपने होम ग्राउंड पर खेल पाएगी या नहीं. अब फ्रेंचाइजी ने घोषणा कर दी है कि लंबी प्रक्रिया और सभी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।