Politics
कितने अमीर हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हुसैनी? विदेशों में करोड़ों की संपत्ति, वेस्टर्न मार्केट में कितना इन्वेस्टमेंट
ईरान में नए सुप्रीम लीडर को चुन लिया गया है. ईरानी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने यह जिम्मेदारी संभाल ली है. 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई, आयतुल्लाह अली खामेनेई के दूसरे बड़े बेटे हैं. वह लंबे समय से ईरान की सत्ता के भीतर प्रभावशाली माने जाते रहे हैं, हालांकि उनके पास कोई आधिकारिक सरकारी पद नहीं रहा है. 2019 में अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर लगाए थे प्रतिबंध ब्लूमबर्ग समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने विदेशों में निवेश और संपत्ति बनाई है. उनकी सटीक नेट वर्थ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके पास करोड़ों डॉलर की संपत्ति है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके निवेश पश्चिमी बाजारों में फैले हुए हैं और स्विस बैंक खातों से जुड़े होने के आरोप भी लगे हैं. ब्रिटेन में 138
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।