एनशॉर्ट्स
भारत के पास कितने दिनों का बचा कच्चे तेल का भंडार? इजरायल-ईरान जंग लंबी चली तो कैसे होगी सप्लाई
मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बने युद्ध के हालात के चलते बाजार में उथलपुथल देखने को मिल रही है. युद्ध का असर सिर्फ कच्चे तेल और शेयर मार्केट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG)की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है. यानी अगर हालात सामान्य नहीं रहे तो आने वाले समय में इन चीजों पर भारी उछाल देखने को मिलेगा. यह असर खासकर यूरोप और एशिया के देशों में देखने को मिलेगा. इनमें भारत भी शामिल हैं. सरकारी सूत्रों ने बताया कि कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी के मामले में हमारी स्थिति काफी आरामदायक है. हमारे पास 25 दिनों का कच्चे तेल का भंडार है. साथ ही 25 दिनों का उत्पाद भंडार है. इसमें ट्रांसपोर्ट में मौजूद माल भी शामिल है. इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है. इधर, ईरान ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।