Sports
कोच बदला, अब राशिद खान से छिनेगी कप्तानी! टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान टीम का कायापलट
एक तरफ पाकिस्तान है जो अपने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी में है, वहीं अफगानिस्तान और भी आगे चल गया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अफगान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद राशिद खान से कप्तानी छीनी जा सकती है. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में दो जीत दर्ज कर पाई थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका मैच डबल सुपर-ओवर तक चला, लेकिन अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाया. आपको याद दिला दें कि 2024 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.राशिद खान से छिनेगी कप्तानी! क्रिकबज के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अधिकारी नसीब खान ने साफ कर दिया है कि टीम के अंदर बदलावों पर चर्चा चल रही है.नसीब खान ने कहा, “अगर आप भविष्य के लिए एक टीम तैयार कर रहे हैं, तो बदलाव निश्चित हैं. हम पहले ही हेड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।