एनशॉर्ट्स
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
बॉलीवुड एक्टर रजापाल यादव ने 5 फरवरी को पुलिस के सामने चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था. उस समय सोनू सूद वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने राजपाल के लिए मदद की गुहार लगाई थी. लेकिन जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने सोनू सूद को ही खरी- खोटी सुना दी. जिसके बाद सोनू सूद भी चुप नहीं रहे और उन्होंने भी एक्टर को करारा जवाब दे दिया है. क्या बोले राजपाल यादव?राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत की थी. इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'प्लीज गलतफहमी से बाहर आ जाइए कि मुझे कांम मांगने की जरूरत है. हां काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं है. मैं अपने काम की वजह से ही जिंदा हूं, सिनेमा मेरा पैशन हैऔर मैं ऐसा काम करता हूं कि चार गुना ज्यादा काम मिलता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।