एनशॉर्ट्स
री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई
सलमान खान की साल 2003 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' को 27 फरवरी 2026 को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. फैंस की भारी डिमांड के बाद ये फैसला लिया गया और फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया. री-रिलीज के बाद फिल्म का पहला वीकेंड कैसा रहा? क्या इसमें 2003 के किसी रिकॉर्ड को तोड़ा है? आइये बताते हैं. 'तेरे नाम' का पहला वीकेंडकोईमोई के मुताबिक 'तेरे नाम' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 20 लाख रुपये का कारोबार किया था. तो वहीं फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार, 28 फरवरी को फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. इन दो दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 45 लाख रुपय कमा लिए थे. तो वहीं रिलीज के तीसरे दिन, यानी रविवार, 1 मार्च को फिल्म ने 30 लाख रुपये का कारोबार किया है. तीसरे दिन के कलेक्शन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।