एनशॉर्ट्स
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
किसी भी देश के लिए सीमा की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा होता है. भारत भी अपनी बॉर्डर सिक्योरिटी को लेकर काफी अलर्ट रहा है. इस बीच एक अहम खबर सामने आई है. भारत रूस से 5 नई एस-400 सुदर्शन वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को खरीदेगा. भारत इन प्रणालियों के पांच और स्क्वाड्रन खरीदने की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है. एस-400 की सुरक्षा प्रणाली ने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी क्षमताओं को साबित कर, पाकिस्तान के नापाक इरादे नेस्तानाबूद कर दिए थे. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से भारत इन प्रणाली को खरीदने की योजना बना चुका है. भारत ने एस-400 मिसाइल से एक पाकिस्तानी जासूस विमान को मार गिराने में सफलता हासिल की थी. इसी के साथ भारत ने सबसे लंबी हवाई मारक क्षमता का रिकॉर्ड भी कायम किया था. इस पूरे मामले में रक्षा मंत्रालय ने इन स्क्वाड्रनों को खरीद की योजना पर काम कर रहा है. यह प्रस्ताव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।