एनशॉर्ट्स
इजराइल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन पर की एयरस्ट्राइक, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल पर भी अटैक
यूएस-इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, तेहरान की ओर से भी करारा पलटवार किया जा रहा है. पूरे मिडिल ईस्ट युद्ध की चपेट में है. जंग का आज (3 मार्च) को चौथा दिन है. इन सब के बीच इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बिल्डिंग पर भी इजराइल की एयरस्ट्राइक हुई है. इजरायल की बड़ी एयर स्ट्राइक बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि उसने ईरान के शासन के नेतृत्व पर एयर स्ट्राइक की है. टेलीग्राम के बयान के मुताबिक, IDF ने कहा कि राष्ट्रपति ऑफिस और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पर ताबड़तोड़ हमला किया है. यह भी दावा किया गया है कि एयर स्ट्राइक में ईरान के एक सैन्य प्रशिक्षण संस्थान और एक अन्य अहम ढांचे को भी निशाना बनाया गया है. खामेनेई करते थे परिसर का इस्तेमाल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।