एनशॉर्ट्स
Monday Box Office: मंडे को 'द केरल स्टोरी' का दिखा दम, 'ओ रोमियो' हुई पस्त, 39 दिन पुरानी 'बॉर्डर 2' ने किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई जानने के लिए हर कोई बेसब्र रहता है. सोमवार के टेस्ट में भी नई रिलीज द केरल स्टोरी 2 से लेकर तीसरे हफ्ते में पहुंची ओ रोमियो और एक महीने से ज्यादा पुरानी बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 ने अपनी किस्मत आजमाई. हालांकि सोमवार के टेस्ट में द केरल स्टोरी ही पहले पायदान पर नजर आईं. बाकी की फिल्मों के कमाई का ग्राफ नीचे गिरता दिखा. जानते हैं इन सभी फिल्मों की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट द केरल स्टोरी 2 ने मंडे को कितना किया कलेक्शन? केरल हाई कोर्ट से क्लियरेंस मिलने के बाद 'द केरल स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड' थिएटर में रिलीज हुई. हालांकि, फिल्म अपने पहले पार्ट जैसा बज और उम्मीद क्रिएट नहीं कर सकी. और यही बात इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी दिखी. बता दें कि हले दिन, 'द केरल स्टोरी 2' ने 0.75 करोड़ रुपये कमाए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।