Sports
टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में कितनी बार हुआ आमना-सामना, किसका पलड़ा भारी? जानिए
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. टी20 इंटरनेशनल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार यानी 4 मार्च को होगा. ये मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप राउंड में मुकाबला हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका कितनी बार हुईं हैं आमने-सामने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2005 में हुआ था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत मिली थी. इसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।