एनशॉर्ट्स
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम फिर बदलने वाला है. India Meteorological Department (IMD) ने होली से पहले मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार होली से 24 घंटे पहले और होली (4 मार्च 2026) के दिन कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी आ सकती है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मध्य भारत में भी अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. देश के किस हिस्से में पड़ सकती है बर्फ असम और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।