Politics
ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर बंटा हुआ है अमेरिका! रॉयटर्स-इप्सोस पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
US attack on Iran News: ईरान के शीर्ष नेता को निशाना बनाकर किए गए हालिया अमेरिकी हवाई हमलों ने न केवल अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि खुद अमेरिका के भीतर भी एक नई बहस को जन्म दे दिया है. हाल ही में जारी रॉयटर्स-इप्सोस (Reuters/Ipsos) के एक नए सर्वे के मुताबिक अधिकांश अमेरिकी नागरिक इस सैन्य कार्रवाई के समर्थन में नहीं दिख रहे हैं. सर्वे के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि केवल चार में से एक अमेरिकी यानी लगभग 27 फीसदी लोग ही ईरान के नेता को मारने वाले इन हमलों का समर्थन करता है. इसके विपरीत 43 फीसदी वयस्कों ने स्पष्ट रूप से इस हमले का विरोध किया है, जबकि 30 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने 'पता नहीं' या 'स्किप' का विकल्प चुना. राजनीतिक आधार पर गहरी खाई इस सैन्य कार्रवाई को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच का वैचारिक मतभेद खुलकर सामने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।