Sports
क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में? आंकड़ों से मिलेगा जवाब
India vs England Head to Head Stats: भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है, तो 2 चुनौती और पार करनी होंगी. इनमें पहली चुनौती 5 मार्च को आएगी, जब सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड के साथ होगा. भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. 8 मार्च को वर्ल्ड कप का फाइनल होगा, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए भारत को इंग्लैंड को हराना होगा. मगर आंकड़े क्या कहते हैं, क्या ये टीम इंडिया, इंग्लैंड को हरा सकती है. यहां आंकड़ों में आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप में कौन आगे? टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड कुल 5 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें तीन बार टीम इंडिया और दो बार इंग्लैंड ने बाजी मारी. इन पांच मैचों में से 2 बार भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़े हैं. 2022 के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।