एनशॉर्ट्स
आर्मी के खिलाफ संदेश के साथ पाक के टॉप न्यूज चैनल हैक, न्यूज वेबसाइट पर नजर आए मोसाद के समर्थन में विज्ञापन
इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में एक तरफ जहां ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, तो वहीं रविवार रात को पाकिस्तान के ब्रॉडकास्ट न्यूज चैनलों पर हैकर्स ने धावा बोल दिया. पाकिस्तान के कई न्यूज चैनल 9 बजे के वक्त हैक कर लिए गए. एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, हैकर्स ने पाकिस्तान चैनल पर ऐसा कंटेंट दिखाया, जो इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद के पक्ष में था. ऐसे में हैकिंग करने वाले संदिग्ध लोगों को लेकर चिंताएं बढ़ गईं है. किन चैनलों पर किया हैकर्स ने हमला?जिन चैनलों पर हैकर्स ने धावा बोला, उनमें पाकिस्तान के जियो न्यूज, ARY न्यूज और समा टीवी शामिल थे. रात 9 बजे के प्राइम टाइम प्रोग्राम के दौरान दर्शकों ने स्क्रीन पर उर्दू में एक मैसेज फ्लैश होते देखा. इसमें लिखा था कि आपकी आर्मी के एक खास हिस्से ने पूरे पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है. इसके खिलाफ
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।