एनशॉर्ट्स
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
एक्टर अहान पांडे ने फिल्म सैयारा से बॉलीवुड डेब्यू किया. उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही. अब अहान अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे ये फिल्म एक्शन-रोमांटिक होगी. फिल्म में वो एक्ट्रेस शरवरी वाघ के अपोजिट रोल में होंगे. वो अपने अपकमिंग रोल के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं. 'दर्दभरी थी सर्जरी' हाल ही में Esquire India को दिए इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि फिल्म सैयारा की रिलीज के बाद वो एक बड़ी सर्जरी से गुजरे. जिसके बारे में उन्होंने अभी तक नहीं बताया था. अब इस बारे में अहान ने कहा, 'फिल्म सैयारा की रिलीज के बाद मेरी एक सर्जरी हुई. ये बहुत दर्दभरी सर्जरी में से एक थी. इससे रिकवरी में भी बहुत समय लगा.' View this post on Instagram A post shared by Ahaan Panday
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।