एनशॉर्ट्स
अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी मौत, इजरायली हमले में हुई थीं घायल
यूएस-इजरायल के हमले में घायल हुईं ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह (Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh) की भी मौत हो गई. हमले में घायल होने के बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था. ताजा अपडेट के मुताबिक उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी के मुताबिक, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी भी अमेरिका और इजरायल के हमले में घायल हुई थीं. जिनका निधन हो गया. मसूरे पर्दे के पीछे रहीं और कभी कोई आधिकारिक भूमिका में नजर नहीं आईं. उनके फोटो और वीडियो भी बेहद कम देखने को मिलते हैं. मीडिया से वह ज्यादातर दूर ही रहीं. कौन थीं अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी? बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरे खोजस्ते बागेरजादेह था. उनका जन्म साल 1947 में ईरान के मशहद शहर में हुआ था. वह एक धार्मिक और सम्मानित व्यापारी परिवार से आती हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।