Sports
'शिवम दुबे के 2 चौके और संजू सैमसन के 97 रन बराबर', भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद गौतम गंभीर का बयान वायरल
संजू सैमसन ने अकेले दम पर टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंचाया… ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 97* रनों की पारी खेली. लेकिन भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू की पारी को शिवम दुबे के 2 चौकों के बराबर बता दिया. बताते चलें कि संजू के अलावा कोई भी दूसरा भारतीय बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका था. शिवम दुबे ने 4 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए. हालांकि दुबे ने बहुत अहम वक्त पर चौके लगाए थे, जिसको मद्दे नजर रखते हुए गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया. गौतम गंभीर का बयान टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।