Sports
भारत से हारने पर बौखलाया PCB, खिलाड़ियों पर उतारा गुस्सा, ठोक दिया 50-50 लाख का जुर्माना
2026 टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सजा मिली है. सलमान आगा की कप्तानी में टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई. खबर है कि वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है. आपको याद दिला दें कि बीते शनिवार पाकिस्तान को श्रीलंका पर 65 रन या उससे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी थी. जिससे उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. पाकिस्तान को जीत तो मिली, लेकिन सिर्फ 5 रनों से. इस कारण पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सजा एक्सप्रे ट्रिब्यून के अनुसार पीसीबी के सूत्रों ने बताया गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तानी टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना लगाने का फैसला भारत के खिलाफ हार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।