एनशॉर्ट्स
शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, जोरदार तरीके से हुए गृह प्रवेश
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे. उनकी शादी ग्रैंड लेवल पर हुई. रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अब रश्मिका शादी के बाद विजय के गांव गई हैं. यहां पर नई नवेली दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ. गांव में रश्मिका का जोरदार स्वागत रश्मिका को इस दौरान ग्रे कलर की साड़ी में देखा गया. उन्होंने गोल्ड नेकलेस पहना था. साथ ही बालों में गजरा लगाया था. वहीं विजय को लाइट कलर के कुर्ते में देखा गया. दोनों काफी खुश दिखे. रश्मिका का ट्रे़डिशनल तरीके से गृह प्रवेश हुआ. उन्हें विजय के साथ एक पूजा में बैठा देखा गया. वो रेड और क्रीम कलर की साड़ी में दिखीं. उन्होंने लाइट मेकअप किया. और हैवी जूलरी पहनी. वहीं विजय भी ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे. विजय ने भी नेकलेस पहना हुआ था. दोनों साथ में बातचीत करते नजर आए.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।