Sports
कितने बजे से शुरू होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? भारत के मैच की क्या है टाइमिंग? जानें फुल डिटेल्स
2026 टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव में है. सुपर-8 के मैच भी अब खत्म हो गए हैं. सेमीफाइनल की चार टीमें कंफर्म हो गई हैं. भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. फिर दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. सेमीफाइनल के वेन्यू भी कंफर्म हो गए हैं. दरअसल, पाकिस्तान की वजह से पहले सेमीफाइनल के वेन्यू का एलान नहीं किया गया था, लेकिन पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होते ही वेन्यू कंफर्म कर दिए गए थे. पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के नामखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. बुधवार, 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।