एनशॉर्ट्स
अबू धाबी: ईरानी हमले के बीच 9 मार्च तक बंद रहेगा BAPS हिंदू मंदिर, 2 साल पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन
मिडिल ईस्ट में जंग की स्थिति को देखते हुए अबू धाबी स्थित बीएपीएस मंदिर सोमवार से 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा. बीएपीएस हिंदू मंदिर ने बयान जारी कर कहा, मौजूदा स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर सोमवार, 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा. इस दौरान स्वामी सभी की शांति, सुरक्षा और कल्याण के लिए मंदिर में प्रार्थना करते रहेंगे.' ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अबू धाबी और दुबई हवाई अड्डों पर हमले हुए हैं. खामेनेई की मौत के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. लगातार होते हमले से गल्फ देशों ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है. यूएई, सऊदी अरब सहित अरब दोशों ने ईरान की ओर से किए जा रहे हमले पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।