Sports
T20 वर्ल्ड कप के बीच बड़ा संकट, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से फंसे इस टीम के खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट टीमों की यात्रा पर भी दिखने लगा है. टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी जिम्बाब्वे की टीम इस समय भारत में ही रुकने को मजबूर है, क्योंकि दुबई एयरपोर्ट के संचालन पर असर पड़ने से उनकी घर वापसी की योजना अटक गई है. सुपर-8 चरण के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ ही टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया था और खिलाड़ी स्वदेश लौटने की तैयारी में थे. कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम के कई खिलाड़ियों को दिल्ली से अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिए दुबई होते हुए जिम्बाब्वे पहुंचना था. अचानक बदले हालात, यात्रा योजना स्थगित लेकिन हालात अचानक बदल गए. पश्चिम एशिया में इजरायल-इरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद दुबई एयरपोर्ट से कई उड़ानों के शेड्यूल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।