Politics
Khamenei Death Protest: 'यह कायराना और अमानवीय…' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता
हैदराबाद में रविवार (1 मार्च 2026) को उस वक्त सड़कें गुस्से और गम से भर गईं, जब AIMIM के नाम्पल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक माजिद हुसैन और MLC रियाज उल हसन अफंदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए निकल पड़े. यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की उस मौत के विरोध में था, जो अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में हुई. यह हमला कायराना और अमानवीय है यही आवाज पूरे जलसे में गूंजती रही. पश्चिम एशिया में जो आग भड़की, उसकी लपटें हैदराबाद की गलियों तक महसूस हुईं. इजरायल ने अमेरिकी साझेदारी में ईरान पर व्यापक हवाई हमले किए, जिसमें 500 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया. इजरायली सेना ने तेहरान और अन्य प्रमुख शहरों में शीर्ष अधिकारियों के ठिकानों के साथ-साथ मिसाइल-लॉन्चर स्थलों को भी निशाना बनाया. इन्हीं हमलों में ईरानी राज्य मीडिया ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।