Sports
टी20 वर्ल्ड कप से इन तीन कारणों से बाहर हुआ पाकिस्तान, सलमान अली आगा ने बताया कहां हुई चूक
Pakistan Eliminated From The ICC T20 World Cup 2026 For These Three Reason: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने टीम के प्रदर्शन, खामियों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में बात की है. श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से मिली जीत के बावजूद सेमीफाइनल से बाहर होने का दर्द सलमान के बयानों में साफ झलका. उन्होंने हार के लिए टॉस, ओस और मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन को अहम कारण बताया. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76) की शानदार पारी भी श्रीलंकाई टीम को हार से नहीं बचा सकी, लेकिन पाकिस्तान को शनिवार यानी 28 फरवरी को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इस वजह से न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सलमान अली आगा ने बताई सेमीफाइनल से बाहर होने की वजह श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।