एनशॉर्ट्स
The Kerala Story 2 BO Day 3: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगा दी आग, धुआंधार छापे करोड़ों, 8 फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए धवस्त
कानूनी पचड़ों में फंसी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को केरल हाईकोर्ट से 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली थी। देर से रिलीज होने के चलते फिल्म को खामियाजा भुगतना पडड़ा और इसकी शुरुआत धीमी हुई लेकिन फिल्म ने शनिवार को अपनी रफ्तार बढ़ाई. चलिए यहां जानते हैं द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है? द केरल स्टोरी 2 ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के लीड रोल वाली फिल्म द केरल स्टोरी की शुरुआत काफी ठंड़ी रही. दरअसल केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसकी थिएटर में रिलीज़ पर रोक लगा दी थी, जिसे शुक्रवार को हटा दिया गया. इस वजह से, फिल्म शुक्रवार को थिएटर में रिलीज़ तो हुई, लेकिन शो शाम को शुरू हुए. ऐसे में, फिल्म उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं कर पाई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।