एनशॉर्ट्स
'खुद छोड़ेंगे कप्तानी या फिर…', पत्रकार ने सलमान आगा से पूछा बेबाक सवाल; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान आखिरी मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका. खराब नेट रनरेट के चलते पाकिस्तान को एलिमिनेट होना पड़ा. मुकाबले के बाद पाक कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां पर उन कई सवाल दागे गए. इसी बीच एक पत्रकार ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल पत्रकार ने बेबाकी से बात करते हुए सलमान से पूछा कि आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे टी20 से या फिर क्रिकेट बोर्ड हटाएगा? सलमान आगा ने दिया जवाब सवाल सुनकर सलमान के चेहरे पर मुस्कान आई. फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "अभी मुझे लगता है कि कोई भी फैसला होगा, तो वह इमोशनल होगा. हम वापस जाएंगे, थोड़ा सा टाइम लेंगे 2-4 दिन का, उसके बाद फैसला करेंगे." Must Pak Cricket journalists are 10x more ballsy pic.twitter.com/U9ZjjQYEOl — Gabbar (@GabbbarSingh) March 1, 2026 सलमान आगा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।