Politics
खामेनेई के करीबी, मदरसा के चीफ… कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तेहरान बदले की आग में जल रहा है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्लाह अली रेजा अराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है. उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में एक धर्मविद (जुरिस्ट) सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. यह परिषद तब तक सर्वोच्च नेता की जिम्मेदारियां निभाएगी जब तक ईरान के संविधान के अनुसार नए नेता का चयन नहीं हो जाता. खामेनेई के नेतृत्व के दौरान प्रमुख पदों पर रह चुके हैं अराफी खामेनेई के नेतृत्व के दौरान अली रेजा अराफी को ईरान के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया था. ईरान के संविधान की माने तो अंतरिम परिषद में राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस और गार्जियन काउंसिल का एक धर्मगुरु शामिल होते हैं. खामेनेई की मौत के बाद यही काउंसिल महत्वपूर्ण फैसले करेगी. नए सर्वोच्च नेता का अंतिम फैसला
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।