एनशॉर्ट्स
खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में बवाल, कराची से PoK तक हिंसा, पुलिस और सेना की फायरिंग में 19 की मौत
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की मौत के बाद से ही पाकिस्तान में हालत बेकाबू हो रहे हैं और जगह-जगह अमेरिका के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. हिंसक प्रदर्शन की शुरुआत आज (1 मार्च) सुबह 10 बजे हुई जब कराची में स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट में 100 से ज्यादा शिया समुदाय के लोग घुस गए और पहले इन प्रदर्शनकारियों ने ईरान और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का झंडा कॉन्सुलेट के गेट पर फहराया फिर आधे घंटे तक कॉन्सुलेट के भीतर उत्पात मचाते हुये तोड़फोड़ की और आगजनी की. प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 14 की मौत हालात इतनी बेकाबू थे कि कराची पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करनी पड़ी. जिसकी वजह से 14 प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई. अमेरिकी कॉन्सुलेट में इतना बड़ा हमला पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है क्यूंकि प्रदर्शनकारी जिस जगह पर इकट्ठा हुए थे वो कॉन्सुलेट से 3 किलोमीटर दूर थी. फिर आगे बढ़ते हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।