Sports
बारिश की भेंट चढ़ा भारत और वेस्टइंडीज का मैच तो क्या होगा? टीम इंडिया सेमीफाइनल में जा पाएगी या नहीं?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 01 मार्च, रविवार को सुपर-8 का सबसे अहम मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इस बात से तकरीबन हर कोई वाकिफ है कि मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, लेकिन एक सवाल बारिश को लेकर भी खड़ा हो रहा है. अगर मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है, तो फिर इस हालात में कौन सी टीम सेमीफाइनल के लिए आगे कदम बढ़ाएगी? तो आइए समझते हैं कि बारिश की स्थिति में सेमीफाइनल का समीकरण क्या बैठेगा. बारिश में मैच धुलने पर क्या होगा? देखिए, ग्रुप-1 में मौजूद भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं. ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया जाएगा. इस तरह दोनों के पास 3-3 पॉइंट्स हो जाएंगे. यहां
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।