Sports
'नेट रन रेट नहीं बल्कि…', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Shoaib Akhtar on Pakistan Elimination: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है, इसके लिए कोई कप्तान सलमान आगा को कोस रहा है तो कोई कोच माइक हेसन को जिम्मेदार ठहरा रहा है. पाक टीम पर बरसने वालों की सूची में अब पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने किसी विशेष खिलाड़ी पर निशाना नहीं साधा, बल्कि पूरे मैनेजमेंट पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. बीते शनिवार, 28 फरवरी को पाकिस्तान के लिए जरूरी था कि उसे श्रीलंका पर कम से कम 65 रनों से जीत मिले. पाक टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन भी बना दिए थे, एक समय श्रीलंकाई टीम को दबाव में भी ला दिया था, लेकिन दासुन शनाका की 31 गेंद में 76 रनों की पारी पाकिस्तान को सेमीफाइनल से दूर ले गई. अंत में पाकिस्तान 5 रनों से जीता, लेकिन सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिल पाया. बुरी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।