एनशॉर्ट्स
20 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, परेश रावल ने सीक्वल पर लगाई मुहर
साल 2006 में निर्देशक प्रियदर्शन एक अलग ही अंदाज की कॉमेडी लेकर आए थे. फिल्म थी ‘मालामाल वीकली’, जो एक छोटे से गांव की कहानी थी, जहां लॉटरी का एक टिकट पूरे गांव में लालच और हंसी-ठिठोली का कारण बन जाता है. एक अनक्लेम्ड टिकट के चक्कर में पड़ोसी ही एक-दूसरे के खिलाफ चालें चलने लगते हैं. इस फिल्म में दिवंगत एक्टर ओम पुरी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया था. अब करीब 20 साल बाद इस अंडररेटेड हिट फिल्म को सीक्वल के रूप में एक बार फिर बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है. ‘मालामाल वीकली’ का आएगा सीक्वल सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ अब एक बार फिर चर्चा में है. खबर है कि इसका सीक्वल बनने जा रहा है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।