एनशॉर्ट्स
Israel Iran War: खामेनेई की मौत के बाद किसके हाथों में होगी ईरान की कमान? उत्तराधिकारी के लिए ये नाम आए सामने
अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है. कई ईरानी मीडिया ने भी सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि की है. ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सत्ता किसके हाथों में होगी. ईरानी संविधान विलायत-ए-फकीह के नियमों के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक बड़े धार्मिक विद्वान यानि मौलवी को ही मिल सकता है. वहीं बताया जा रहा है कि अली खामेनेई ने अपनी जिंदगी में किसी उत्तराधिकारी का नाम तय नहीं किया था. खामेनेई के बाद कौन होगा उत्तराधिकारी ?ऐसे में इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर की रेस में दो लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें पहला नाम अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का है जबकि दूसरा नाम ईरान के संस्थापक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।