Sports
श्रीलंका के खिलाफ जीतकर भी पाकिस्तान हुआ सेमीफाइनल से बाहर, अब टीम इंडिया का क्या होगा?
Pakistan Got Eliminated From The Semifinal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर होने वाली श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया है. बीती रात यानी 28 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) के शतक और फखर जमान के (84 रन) के अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ, फरहान और फखर के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली. दासुन शनाका और पवन रत्नायके ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी कीमत में श्रीलंका को 147 रनों के अंदर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।