एनशॉर्ट्स
अमेरिका-इजरायल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसीं 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद से दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल हो गई है. ऐसे में दुबई एयरपोर्ट पर कई पैसेंजर फंस गए हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान फिलहाल दुबई में हैं और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है. सोनल चौहान दुबई में फंसी उन्होंने शनिवार को इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा. जन्नत फेम एक्ट्रेस ने लिखा, 'माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे टेंशन के बीच फंसी हुई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इंडिया लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है. मैं सुरक्षित घर वापस आने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं. मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए बहुत आभारी रहूंगी.' बता दें कि डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को भी ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।