एनशॉर्ट्स
ग्लोबल मंच पर पहुंची रणबीर कपूर की 'रामायण', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गूंजेगा फिल्म का ट्रेलर
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखने की तैयारी में है. निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म का ट्रेलर जुलाई में होने वाले सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च हो सकता है. अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो ये पहली बार होगा जब किसी भारतीय पौराणिक महाकाव्य को इस लेवल पर ग्लोबल मंच मिलेगा. खबरों के मुताबिक, फिल्म की टीम कॉमिक-कॉन के आयोजकों से बातचीत के अंतिम चरण में है. लॉस एंजेलिस में मिली शानदार प्रतिक्रिया मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स का मकसद 'रामायण' को सिर्फ एक भारतीय धार्मिक कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर दुनिया के सामने पेश करना है. कॉमिक-कॉन में आमतौर पर हॉलीवुड की बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में अपने ट्रेलर और खास झलकियां दिखाती हैं. ऐसे में 'रामायण' का वहां शामिल होना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है. इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।