Sports
जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई
Pakistan Eliminated T20 World Cup: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया है. श्रीलंका पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका था, जो इस मैच को जीत तो नहीं पाया लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने से जरूर रोक लिया. पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका को 147 रनों पर रोके, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने ऐसा बवाल मचाया कि सेमीफाइनल के सारे समीकरण धरे के धरे रह गए. पाकिस्तान बाहर, न्यूजीलैंड अंदर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण कुछ ऐसा था कि उसे कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी थी. इसलिए पाक टीम को सुनिश्चित करना था कि श्रीलंका 147 रनों से आगे ना बढ़ पाए. एक समय श्रीलंका ने पहले 2 विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन पहले पवन रत्नायके का अर्धशतक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।