Sports
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
Sahibzada Farhan Records: इस समय अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साहिबजादा फरहान की तूती बोल रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने पारी दर पारी रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाए हैं. वहीं श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच में 100 रनों की पारी खेल कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले. उन्होंने 60 गेंद में 100 रन बनाकर छक्कों से लेकर शतकों और सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बनाया है. यहां नजर डालिए उन 5 रिकॉर्डस पर, जो साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में बनाए. साहिबजादा फरहान ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक- साहिबजादा फरहान दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाए हों. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक (2) लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली है. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन- साहिबजादा फरहान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।