Sports
साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक, पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर; क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा?
श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के बाद पाकिस्तान ने 212 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में 100 रनों की पारी खेली. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक रहा. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में श्रीलंका को 147 रनों तक रोकना होगा. अगर श्रीलंका ने इससे ज्यादा रन बना लिए. फिर पाकिस्तान मैच जीत भी गया को वो सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा. साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास 60 गेंद में 100 रनों की पारी खेलने वाले साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।